Saturday 11 January 2014

मंथन

            सीता के मन मे आज अपने तीस साल के वैवाहिक जीवन के बारे मे मंथन चल रहाहै|                                                                                                                                                          ''एक बड़े ऑफिसर की पत्नी हो तुम, अभी तक सलीके से रहना नहीं आया तुम्हे! गाँव को छोड़े बरसो हो गये है|,सीता को उसके पति रामलाल जी ने डाँटते हुए कहा| रामलाल जी को गाँव से शहर आये हुए तीस साल हो गये थे;पर सीता के रहन-सहन के अंदाज मे कोई बद्लाव नहीं आया,और वो चाहती भी नहीं थी| उसका मानना था ,इंसान चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से मे जाकर रहे अपने शहर की भाषा,रहन-सहन कभी नहीं भूलना चाहिए| यही कारण था,सीता को अब तक शहर की हवा छु तक नहीं गयी थी|
                                   रामलाल जी और सीता मे अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता रहता था| पति का स्वभाव बहुत गुसैल था,इसलिए घर मे इतने नौकर होते हए भी सीता उनका हर काम अपने हाथ से करती थी| सुबह से शाम तक सीता घर के काम मे नौकरों की मदद करती रहती थी| उसका सोचना था,घर की ग्रहणी जितना घर को सहेजती है,उतना नौकर नहीं कर सकता|
                                     रामलाल जी सरकारी खजाने मे ए.टी.ओ. की पोस्ट पर थे| पत्नी से कभी प्यार से बात नहीं करते थे;पर ऑफिस मे उनके सद्व्यवहार के और इमानदारी के चर्चे थे| जब तक पति ऑफिस नहीं चले जाते,सीता चैन की सांस नहीं ले पाती थी;पता नहीं कब किस बात पर उनका गुस्सा भडक जाये घर मे अशांति हो जाये| उम्र के इस पड़ाव तक उसने कभी चैन की सांस नहीं ली| फिर भी पति खुश नहीं|
                                     तभी नौकर ने आकर बताया ''मेम साहब,साहब आ गये|, सीता जल्दी से पोर्च की और गयी; देखा पति तमतमाए हुए दरवाजे की और ही आ रहे थे| वो डर के मारे वापस मुड गयी| रसोई घर मे चाय का पानी गैस पर चढाया,नाश्ते की तैयारी मे लग गयी|
                   चाय-नाश्ता लेकर वो बैठक मे गयी| वो तो हैरान रह गयी! पति बहुत गुस्से मे थे| साथ मे एक ऑफिस का कर्मचारी भी बैठा था| जैसे ही सीता बैठक मे पहुंची,उन दोनों मे हो रही बात -चित बंद हो गयी| सीता को कुछ समझ नहीं आ रहा था;हाँ,इतना जरुर वो जानती थी आजकल ये बहुत तनाव मे रहते है पता नहीं क्या हुआ है!
                          नाश्ता टेबुल पर रख कर वो अपने कमरे मे आ गयी| सोचने लगी कुछ तो हुआ है|ये तो मुझे कभी बतायेंगे नहीं| किसी अनिष्ट की आशंका से घबरा कर उसने मन ही मन कुछ तय किया| और वो गाँव की औरत सीता पहली बार अपने पति की आज्ञा के बिना घर से बाहर निकली|
                         रामलाल जी के दोस्त शर्मा जी उन्ही की ऑफिस मे कैशियर थे ;उनके घर जाकर अपने पति के बारे पता लगाया | वो ये सब जान कर हैरान रह गयी! ''भाभी जी हमने आपको बताया नहीं, आपको फ़िक्र हो जाती,रामलाल जी को किसी ने रिश्वत के झूठे केस मे फंसाया है| सब जानते है,वो कितना ईमानदार है,कभी किसी से एक पैसा नहीं लिया तो अब क्या लेगा,अब तो एक साल बाद रिटायर होने वाले है|,शर्मा जी ने कहा |
                                सीता घर आ गयी| शाम को उसने पति से कहा ''आपने अभी तक मुझे अपनी धर्मपत्नी बनने का सौभाग्य नहीं दिया,तभी आप अकेले इतने दिनों से परेशान हो रहे हो,मुझे कुछ नहीं बताया |,
                                 रामलाल जी ने पहली बार पत्नी के प्यार को महसूस करते हुए कहा ''कैसे बताता तुम्हे! कभी प्यार से तेरा नाम तक नहीं लिया| मै भीतर से कमजोर हूँ तेरे प्रति अपना वयवहार सब समझता था;पर बाहर से कठोर हूँ तो कभी तुम्हे अपने प्यार को महसूस ही नहीं होने दिया| पर तुमने फिर भी अपना पत्नी धर्म निभाया,मुझे माफ़ कर देना|पर तुम्हे पता कैसे लगा?
                                  '' मैने आपके दोस्त शर्मा जी से पता लगाया था, आप बिलकुल भी फ़िक्र ना करे,आप पर सबको पूरा भरोसा है| जल्दी ही आप दोष मुक्त हो जाओगे| ,पत्नी से ये सब सुनकर रामलाल जी ने राहत की साँस ली| पत्नी का अपने जीवन मे कितना महत्व है वो आज जान पाए थे|
       शांति पुरोहित
                           
                               
                                 
                 

No comments:

Post a Comment